HOF Change in Jan Aadhar Card

Hof Change In Jan AADHAAR Card



Intorduction

इस पोस्ट में हम आपको जन आधार से जुडी अपडेट जैसे head of family change in jan aadhar,jan aadhar me mukhiya ko kese change kare आदि से जुडी जानकारी शेयर कर रहे है | जन आधार में मुखिया को बदलने के विभिन्न कारण हो सकते है |

  • मुखिया की मृत्यु हो गयी हो
  • अविवाहित महिला जिसकी शादी हो गयी हो
  • अन्य कारण से परिवार में मुखिया को बदलना

यदि महिला मुखिया की मृत्यु हो गयी है

यदि परिवार में महिला मुखिया की मृत्यु हो गयी है और आप परिवार के मुखिया को बदलना चाहते है तो आपको यह देखना होगा की यदि परिवार में अन्य महिला है व उसकी उम्र 18 वर्ष है या उससे अधिक है तो आपको उसी को परिवार का मुखिया बनाना होगा परिवार में एक से अधिक महिला है तो आप किसी को भी मुखिया बना सकते है |

परिवार में आप जिसे मुखिया बनाना चाहते है उनका आधार कार्ड व किसी भी बैंक में बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है तथा यह आधार कार्ड व बैंक अकाउंट जन आधार से लिंक होना चाहिए यदि आधार या बैंक अकाउंट में दोनों या कोई एक लिंक नहीं है तो आप पहले उसे जन आधार से लिंक करवाए |

अविवाहित महिला जिसकी शादी हो गयी हो

यदि आपके परिवार में अविवाहित महिला मुखिया है और उसकी महिला की शादी हो गई हो तो आप परिवार में यदि अन्य महिला जो 18 वर्ष या उससे ऊपर की है को मुखिया बना सकते है यदि परिवार में महिला मुखिया नहीं है तो आप पुरुष को मुखिया बना सकते है परन्तु जिसे आप मुखिया बना रहे है उसका आधार व बैंक अकॉउंट जन आधार से लिंक होना चाहिए यदि नहीं है तो ईमित्र पर जाकर लिंक करवा सकते है |

अन्य कारण से मुखिया को बदलना

यदि उपरोक्त में से आपका कोई कारण नहीं है और आप मुखिया को बदलना चाहते है तो आप परिवार में जिसे मुखिया बना रहे है उस आधार कार्ड व बैंक अकाउंट जन आधार से लिंक होना चाहिए | यदि परिवार में 18 वर्ष या अधिक की महिला तो आप उसी को मुखिया बनाना होगा यदि परिवार में एक से अधिक महिला है तो आप किसी को भी मुखिया बना सकते है|

कहा से आवेदन करें

यदि आप परिवार में मुखिया को बदलना चाहते है आप अपने नजदीकी ईमित्र कियोस्क पर सम्पर्क कर सकते है|


यदि आपका अन्य सवाल है तो आप कमेंट कर सकते है |

This for Writing Your Best Comment.

Previous Post Next Post

Contact Form