online caste certificate rajasthan

Online caste certificate rajasthan

emitra fanda

राजस्थान में जाति प्रमाण पत्र का प्रयोग राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओ व लाभ प्राप्त करने के लिए निश्चित समाज के वर्गों के लिए बनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न जातियों और वर्गों के लोगो के बीच समानता व न्याय को सुनिश्चित करना है राजस्थान सरकार द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से ईमित्र या cscसेण्टर पर बनाया जा सकता है

Caste certificate rajasthan form pdf

राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के आवेदन के लिए अलग अलग आवेदन के प्रारूप को बनाया गया है आप अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है हमारे ब्लॉग पर अपडेट आवेदन फॉर्म उपलब्ध है

Caste certificate rajasthan vailidity

राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए जाति प्रमाण पत्र के लिए अलग अलग वैधता रखी गयी है जिसमे SC / ST वर्ग की वैधता आजीवन होती है वही अन्य प्रकार की जाति प्रमाण पत्र के लिए जैसे OBC के लिए (6 माह ) शपथ पत्र के साथ 3 वर्ष (दैनिक भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार ) रखी गयी है जिसके लिए आवेदक को 6 महीने बाद अन्य पिछड़ा प्रमाण पत्र का शपथ पत्र देना होगा ! वही EWS के लिए समय समय पर राज्य सरकार द्वारा इसकी वैधता कम या अधिक की जा रही है ! इससे जुडी नवीनतम जानकारी अपने नजदीकी ई मित्र कियोस्क से प्राप्त कर सकते है

THIS ARTICAL IS COPY BY:https://www.bhaskar.com/

विभिन्न प्रकार के आवेदन या दस्तावेज सत्यापन के समय या विभाग द्वारा जारी सूचना में जाति प्रमाण पत्र से जुडी जानकारी दी जाती है इस लिए आप सम्बंधित सूचना के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिचित करे !

How to fill caste certificate application form

यदि आप जाति प्रमाण पत्र बनवा रहिए है तो आप ऊपर दी गयी लिंक जाति प्रमाण पत्र पर क्लिक करे क्लिक करने के बाद आपके सामने इससे जुडी पोस्ट ओपन होगी जिसके अंत में आपको एक अपना जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म मिलेगा इसे आप डाउनलोड कर ले आवेदन फॉर्म भरने की स्टेप्स के लिए भरा हुआ आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते है

ऑनलाइन से पहले यह आवश्यक जानकारी अवश्य पढ़े

आवेदन से पूर्व यह जाँच ले की आपका नाम आवेदन पत्र व जन आधार कार्ड में सही होना चाहिए यदि आपका नाम जन आधार में सही नहीं है तो आप जन आधार में अपना नाम दस्तावेज के अनुसार करवाए जन आधार में अपडेट में सात दिन से पंद्रह दिन का समय लग सकता है !

आपके जन आधार या आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होना आवश्यक है ! क्यों की आवेदन के समय आपके अपडेट मोबाइल नंबर पर otp प्राप्त होगा !

यदि आप जन आधार में फोटो अपडेट नहीं करवाते है तो आपके जाति प्रमाण पत्र पर जन आधार में दर्ज फोटो ही प्रिंट होगी !

आवेदन के पश्चात ब्लॉक अधिकारियो द्वारा इसे जारी किया जाता है जिसमे समय सीमा निर्धारित नहीं है पर आम तौर पर जितना जल्दी हो सके विभाग द्वारा जारी कर दिया जाता है !

Documents required for caste certificate in rajasthan

यदि आप जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे है तो आपको राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है अन्य दस्तावेज की लिस्ट निचे दी गयी है दस्तावेज में आपके क्षेत्र में बदलाव हो सकता है इसके लिए अपने नजदीकी ई -मित्र सम्पर्क करे !

यदि आप जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे है तो आपको राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है अन्य दस्तावेज की लिस्ट निचे दी गयी है दस्तावेज में आपके क्षेत्र में बदलाव हो सकता है इसके लिए अपने नजदीकी ई -मित्र सम्पर्क करे !

  • जन आधार कार्ड(अनिवार्य )
  • आवेदक का आधार या जन्म प्रमाण पत्र
  • माता या पिता की जाति का साक्ष्य प्रमाण जैसे
  • राशन कार्ड
  • जमाबंदी
  • अंकतालिका
  • अन्य

आवेदन पत्र को भरने के बाद सभी दस्तावेजों की प्रति सल्गन करे तथा अपने ईमित्र केंद्र पर जमा करवाये !

Caste certificate rajasthan status

यदि आपने ईमित्र पर अपने जाति प्रमाण पत्र का आवेदन कर दिया है तो आप अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त टोकन नंबर की सहायता के आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते है साथ ही विभाग द्वारा आपको मेसेज के माध्यम से सुचना भेजी जाती है जो आपके द्वारा आवेदन के समय दिया गया है

आवेदन की जानकारी के लिए आप निचे दी गयी साइट पर विजिट कर सकते है Click Here

आवेदन के पश्चात विभाग के द्वारा दो चरणों में जाँच होती है

  • LEVEL -1
  • LEVEL -2

LEVEL-2 के पश्चात आपका आवेदन डिजिटल SIGN हो जाता है जिसे आप किसी भी ईमित्र से अपना जाति प्रमाण पत्र प्रिंट करवा सकते है आवेदन शुल्क 50 रूपए तथा प्रिन्ट शुल्क 20 रूपए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किये गए है

Need caste certificate rajasthan(जाति प्रमाण पत्र के आवश्यकता)

  • सरकारी योजनाओ में लाभ
  • सरकारी नौकरी में आरक्षण के लिए
  • सरकारी कॉलेज में अध्ययन के लिए
  • छात्रवर्ती आवेदन के लिए
  • स्कूटी योजना में आवेदन के लिए

This for Writing Your Best Comment.

Previous Post Next Post

Contact Form